लोन की रकम अदा करने के लिए अपने हि पिता द्वारा दिये रु 500000 खरच करने पर, पिता द्वारा डांटने पर बिना बताये गुम हुआ बजाज फाइनेस का कर्मचारी – भारत केसरी टीवी

लोन की रकम अदा करने के लिए अपने हि पिता द्वारा दिये रु 500000 खरच करने पर, पिता द्वारा डांटने पर बिना बताये गुम हुआ बजाज फाइनेस का कर्मचारी

दिनांक 18-06-2024 को श्री देवेन्द्र कुमार गांव पनेवट डा०खा० पन्दोआ तह० सुन्नी जिला शिमला हि०प्र० ने पुलिस थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इसका बेटा पुष्प कुमार लगभग एक वर्ष से बजाज फाईनैन्स शाखा सोलन में कार्यरत है । दिनांक 16-06-2024 को इसके भाई ने करीब 10.30 बजे अपनी पत्नी से अन्तिम बार मोबाईल पर बातचीत की है तथा उसके बाद उसका मोबाईल स्विच ऑफ आ रहा है। इन्होंने इसकी तलाश भी की तथा जिस किराये के कमरा में वह रहता था वहां पर भी इन्होंने पूछताछ की परन्तु कोई भी पता न चला । जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में दिनांक 18-06-2024 को पुष्प कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के दौरान गुमशुद्धा व्यक्ति की तलाश हेतू जिला के समस्त थाना, चौकी, हिमाचल के समस्त जिलों व पडौसी राज्यों को बेतार सन्देश/ ई-मेल द्वारा सूचित किया गया, गुमशुद्धा पुष्प कुमार के ईश्ताहर शोरेगोगा तैयार करके उसे ई-मेल के माध्यम से सभी स्थानों को भेजा गया । गुमशुद्वा की तलाश उसके सम्भावित स्थानों पर की गई ।जाँच के दौरान *गुमशुदा पुष्प कुमार पुत्र श्री देवेन्द्र कुमार निवासी पनेवट डा०खा० पन्दोआ तह० सुन्नी जिला शिमला हि०प्र० उम्र 28 वर्ष को दिनांक 24-06-2024 को तिरुपति बालाजी मन्दिर तिरूमाला आन्ध्रप्रदेश से पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा सही सलामत ब्रामद किया जिसे* उसके पिता को सौंप दिया गया है ।जांच के दौरान पाया गया कि इसने अपने पिता से पांच लाख रुपया लॉन उतरने के लिए लिया था जो इसने खर्च कर दिए जिस कारण उसके पिता ने उसे डांटा था जो डांट के कारण गुस्से मे आकर बिना बतलाए चला गया था l

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000