कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के राजकीय महाविद्यालय में छात्रों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद – भारत केसरी टीवी

कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के राजकीय महाविद्यालय में छात्रों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के राजकीय महाविद्यालय में छात्रों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक बार फिर से सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ गई है। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से भी मांग रखी है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए यहां पर सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। परिषद इस हड़ताल के माध्यम से छात्र संघ चुनाव बहाल करने, विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा व परिणाम की गड़बडिय़ों को दुरुस्त करने, प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों व यूनिवर्सिटी की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने, शिक्षक व गैर शिक्षकों की नियमित भर्ती करने, कृषि विवि पालमपुर की 112 हेक्टेयर जमीन को वापस व सरदार पटेल विवि का दायरा बढ़ाने के साथ प्रदेश में बढ़ते नशा माफिया के ऊपर सख्त कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग कर रही है। एबीवीपी कुल्लू के छात्र उद्घोषक ऋतिक ने बताया कि परिषद इससे पहले भी छात्रों की मांगों को सरकार व विश्वविद्यालय प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से उठा चुकी है, लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में अब 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल शुरू की गई है। सरकार व प्रशासन को चाहिए कि वह इन मांगों को जल्द पूरा करें, ताकि छात्रों को आगामी समय में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा इस विषय में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो परिषद द्वारा आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000