6 जुलाई क्यों हुआ था विकास दुबे व अमर दुबे में विवाद? अब कभी नहीं चलेगा पता – भारत केसरी टीवी

6 जुलाई क्यों हुआ था विकास दुबे व अमर दुबे में विवाद? अब कभी नहीं चलेगा पता

फरीदाबाद [सुशील भाटिया]। Vikas Dubey Encounter: फरीदाबाद के घर में जबरन रुकने के दौरान हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का अपने बेहद करीबी अमर दुबे से क्यों विवाद हुआ था? यह अब दुनिया कभी नहीं जान पाएगी, क्योंकि विवाद के दौरान मौजूद प्रभात मिश्रा के साथ विकास दुबे और अमर दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद परिवार से बातचीत में खुलासा हुआ है कि फरीदाबाद में रुकने के दौरान उसका अपने बेहद करीबी अमर दुबे के साथ झगड़ा हुआ था। यह किस बात पर हुआ था, यह रहस्य अब कभी नहीं खुलेगा, लेकिन दोनों के बीच विवाद जोरदार हुआ था। यह खुलासा किया है अंकुर की मां शांति देवी व पत्नी गुंजन मिश्रा ने। बता दें कि फरीदाबाद में जिस घर में विकास दुबे अपने दोनों साथियों (अमर दुबे और प्रभात मिश्रा) के जबरन घर में रुखा वह मिश्रा परिवार का है। जिस समय तीनों घर में दाखिल हुए उस समय ये दोनों महिलाएं ही घर में थीं।

Advertisement

रोड सेफ्टी ओमनी ने लगाए फलदार पौधे
रोड सेफ्टी ओमनी ने लगाए फलदार पौधे
यह भी पढ़ें
अंकुर की मां शांति देवी व पत्नी गुंजन मिश्रा का कहना है कि यह झगड़ा 6 जुलाई (मंगलवार) को हुआ था, विवाद इस कदर बढ़ा कि अमर दुबे अपने आका विकास दुबे और प्रभात मिश्रा का साथ छोड़कर चला गया, जिसकी अगले ही दिन यानी बुधवार तड़के हमीरपुर में एनकाउंटर में मौत हो गई। दरअसल, बुधवार तड़के यूपी एसटीएफ ने हमीरपुर के मौदहा में विकास के सबसे करीबी साथी अमर दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया था। बताया जाता है कि विकास के एक इशारे पर अमर दुबे किसी पर भी फायरिंग कर उसे मार डालता था। राइफल चलाने में माहिर अमर दुबे को विकास दुबे का दाया हाथ कहा जाता था।

Advertisement

कूड़ा डालने से रोकने पर दबंगों ने किया चाकू-कुल्हाड़ी से हमला
कूड़ा डालने से रोकने पर दबंगों ने किया चाकू-कुल्हाड़ी से हमला
यह भी पढ़ें
विकास ने अंकुर को फर्श पर गिरा दिया था

Advertisement

परिवार के सदस्यों की मानें तो फरीदाबाद में मिश्रा परिवार के यहां रुकने के दौरान मंगलवार रात को 10 बजे विकास दुबे फिर आया था। साढ़े 10 बजे जब अंकुर काम से घर लौटा, तो उसने भी उन्हें घर से चले जाने को कहा, मगर विकास दुबे, प्रभात मिश्रा और अमर दुबे ने अंकुर को धमकी देकर नीचे फर्श पर लिटा दिया।

Advertisement

संक्रमित होने का महसूस किया दर्द, अब प्लाज्मा देकर बचा रहे जान
संक्रमित होने का महसूस किया दर्द, अब प्लाज्मा देकर बचा रहे जान
यह भी पढ़ें
अंकुर के पहचान पत्र पर बुक कराया था होटल

परिवार के सदस्यों की मानें तो रात में अंकुर और श्रवण के पहचानपत्र विकास और उसके गुर्गों ने ले लिए थे। इसके बाद विकास अंकुर को अपने साथ लेकर चला गया और उसके नाम पर होटल में कमरा बुक कराया। इस दौरान प्रभात और अमर दुबे यह सुनिश्चित करने के लिए उनके घर पर ही रहे कि परिवार के सदस्य पुलिस को सूचना ना दे पाएं। बाद में अमर दुबे का विकास व प्रभात के साथ विवाद भी हुआ और वो उसी दिन निकल गया था। अगले दिन अंकुर के बारे में बदमाशों ने बताया कि वो वहीं से काम पर चला गया है। सात जुलाई को विकास तो दिन में ही निकल गया था। उसके बाद शाम को पुलिस उनके घर आई। घर का कोना-कोना छान मारा। इस दौरान कोई फायरिंग नहीं हुई। शांति देवी के अनुसार, बाद में उनके पति व बेटे से उनकी मुलाकात खेड़ी थाने में हुई। अब इस सारे प्रकरण में उनका कोई दोष हो तो कोई बताए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000