डकोलढ़ हत्याकांड: पति पर दर्ज हुआ हत्या का मामला, हुई गिरफ्तारी – भारत केसरी टीवी

डकोलढ़ हत्याकांड: पति पर दर्ज हुआ हत्या का मामला, हुई गिरफ्तारी

हिमाचल प्रदेश ब्यूरो सुभाष शर्मा 19/08/2025

Advertisement

रामपुर पुलिस ने डकोलढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली युवती अंजलि की मौत के मामले में बड़ा खुलासा किया है। गहन जांच के बाद पुलिस ने युवती के पति सुशील पुत्र रोशन लाल (उम्र 25 वर्ष), निवासी देवठी, को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को अंजलि पुत्री जगदीश, निवासी तकलेच, जो डाकघर नोगली में कार्यरत थी, का शव डकोलढ़ स्थित किराए के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु आईजीएमसी शिमला भेजा था और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए थे। मृतका की शादी देवठी निवासी सुशील से हुई थी। दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था और तलाक का केस भी विचाराधीन था। परिजनों ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस जांच के दौरान युवती के क्वार्टर के पास के भवन से सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें आरोपी पति को अंजलि के कमरे में आते-जाते हुए देखा गया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए रामपुर पुलिस प्रतिबद्ध है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000