वोटर्स के स्वागत के लिए सज चुके हैं पोलिंग बूथ व्यवस्थाएं चाक चौबंद, भारी संख्या में मतदाताओं के आने की रहेगी उम्मीद – भारत केसरी टीवी

वोटर्स के स्वागत के लिए सज चुके हैं पोलिंग बूथ व्यवस्थाएं चाक चौबंद, भारी संख्या में मतदाताओं के आने की रहेगी उम्मीद

ब्रह्मु राम सरेना वरिष्ठ पत्रकार धर्मशाला, 31 मई।
लोकसभा के आम चुनाव को लेकर जिला कांगड़ा में सभी बंदोबस्त किए गए हैं। पोलिंग पार्टियां आज अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंच चुकि हैं। जिला के पोलिंग स्टेशन वोटर्स के स्वागत के लिए सज चुके हैं। भारी संख्या में मतदाताओं के आने की उम्मीद के साथ चुनाव आयोग ने सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने आज मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के बाद दी। उन्होंने बताया कि 1 जून सुबह 5ः30 बजे मॉक पोलिंग शुरू कर दी जाएगी। उसके बाद 7 बजे से शाम 6 बजे तक लोग मतदान केंद्रों में जाकर अपना वोट डाल सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार जिला कांगड़ा में कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सीट के लिए दस प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में 4 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिला कांगड़ा के लोग इस प्रत्याशियों में से अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए कल मतदान करेंगे, जिसके लिए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन द्वारा सारे प्रबंध कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शाम 6 बजे वोटिंग समाप्त होने के बाद सारी मतदान सामग्री को पूरी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ उपमंडल मुख्यालयों में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा।

Advertisement

जिले में बनेंगे 15 ग्रीन पोलिंग बूथ
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग जिला कांगड़ा के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक ग्रीन बूथ स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि चुनावों में गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए ग्रीन पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि पोलिंग बूथों पर गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न हो। इसी के चलते यह ग्रीन पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां पर गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक सामग्री के उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन ग्रीन पोलिंग स्टेशनों को बांस की टहनियों और पत्तियों से सजाया जाएगा और स्थानीय कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000