हिमाचल: हाईकोर्ट ने कहा- असली भू-मालिक के खिलाफ निषेधाज्ञा दायर नहीं कर सकते अतिक्रमणकारी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल: हाईकोर्ट ने कहा- असली भू-मालिक के खिलाफ निषेधाज्ञा दायर नहीं कर सकते अतिक्रमणकारी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि अतिक्रमणकारी भूमि के असली मालिक के खिलाफ निषेधाज्ञा दायर नहीं कर सकते। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राकेश कैंथला की पीठ ने इस आधार पर पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। याचिकाकर्ता की ओर से पुनर्विचार याचिका दायर की गई।  हाईकोर्ट ने पाया कि पुनर्विचार याचिका में याचिकाकर्ताओं की ओर से ली गई दलील सही नहीं है कि प्रथम अपीलीय न्यायालय की ओर से कोई निष्कर्ष दर्ज नहीं किया गया। प्रथम अपीलीय न्यायालय की ओर से निर्णय के अवलोकन पर पाया गया कि याचिकाकर्ता को मामला पेश करने का उचित अवसर दिया गया और सभी निष्कर्ष गुण-दोष के आधार पर दर्ज किए गए। याचिकाकर्ता के अनुसार न्यायालय ने दलीलों को गलत पढ़ा था और रिकॉर्ड पर त्रुटि स्पष्ट थी।

Advertisement

 

Advertisement

याचिकाकर्ता ने अपनी स्वामित्व वाली भूमि की घोषणा की डिक्री प्राप्त करने के लिए ट्रायल कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। तर्क था कि अधिकारियों ने गलत तरीके से भूमि से बेदखल कर दिया था और प्रतिवादी के खिलाफ मांग की थी कि उनको भूमि से बेदखल करने से स्थायी निदेशात्मक निषेधाज्ञा की जाए। पुनर्विचार याचिका में बताया गया है कि उसने 1973-74 में यह भूमि खरीदी थी। इस पर उसने एक घर बनाया था। कार्रवाई के दौरान व्यक्ति ने बंदोबस्त अधिकारी शिमला के समक्ष इस आधार पर आवेदन दायर किया कि उसके घर तक जाने वाला मार्ग याचिकाकर्ता की ओर से बंद कर दिया गया बंदोबस्त अधिकारी ने राजस्व रिकॉर्ड में सुधार के साथ भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में याचिकाकर्ता के खिलाफ आदेश पारित किया था। याचिकाकर्ता ने बंदोबस्त अधिकारी के आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए ट्रायल कोर्ट में वाद दायर किया। हालांकि, सिविल कोर्ट ने बंदोबस्त अधिकारी के आदेश को बरकरार रखा।

Advertisement

 

Advertisement

याचिकाकर्ता ने प्रथम अपीलीय न्यायालय में अपील दायर की गई। अपीलीय न्यायालय ने सुनवाई नहीं की। अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि कब्जे की बहाली और निषेधाज्ञा मांगने के बीच अंतर है। ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000