अढ़ाई लाख ने बनवाए हिमबस कार्ड, हिमाचल पथ परिवहन निगम की पहल को मिल रहा जोरदार समर्थन – भारत केसरी टीवी

अढ़ाई लाख ने बनवाए हिमबस कार्ड, हिमाचल पथ परिवहन निगम की पहल को मिल रहा जोरदार समर्थन

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम में अब तक अढ़ाई लाख हिम बस कार्ड बनाए जा चुके हैं। बसों के किराए में पारदर्शिता लाने और निगम की आय बढ़ाने के लिए निगम में सभी अलग-अलग 28 कैटागरी के हिम बस कार्ड लगातार बनाए जा रहे हैं। बिना कार्ड के केवल प्लस टू तक के छात्रों को निगम की बसों में 31 मई तक बिना कार्ड के छूट प्रदान की गई है बाकी सभी कैटागरी के लोगों को कार्ड बनाना अनिवार्य किया गया है। राज्य की महिलाओं सहित अन्य 27 कैटागरी को इससे पहले बिना हिमबस कार्ड के किराए में छूट प्रदान की जाती थी, लेकिन अब यह कार्ड सभी कैटागरी को बनाना अनिवार्य किया गया है ऐसे में आगामी समय में स्कूल के छात्रों को भी हिम बस कार्ड बनाना अनिवार्य हैं।

Advertisement

हालांकि लोग निगम की वेबसाइट पर हिम बस कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं। हिम बस कार्ड में बनाए जाने वाले यात्रियों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं व स्कूली व कालेज विद्यार्थियों की है, जिन्हें सरकार बसों में नि:शुल्क बस सेवा और महिलाओं को 50 प्रतिशत किराए में छूट दे रही है। राज्य में सबसे अधिक 28 श्रेणियों को बसों में यात्रा के दौरान रियायती दरों पर यात्रा सुविधा प्रदान की जाती है। वर्तमान समय में केवल तीन प्रतिशत ही महिलाओं के हिम बस कार्ड बन पाए हैं। महिलाओं को अब बिना हिम बस कार्ड के किराए में छूट नहीं मिलेगी।

प्रदेश में 33 लाख से अधिक महिलाएं

राज्य में अब तक कुल बने हिम बस कार्ड की संख्या के मुकाबले प्रदेश में बहुत की कम कार्ड महिलाओं के बने हैं। यदि कुल 33 लाख 82 हजार महिला जनसंख्या की आधी जनसंख्या भी कार्ड बनाती है तो इनकी संख्या करीब 16 लाख 91 हजार के करीब बनती है। ऐसे में महिलाओं को एचआरटीसी बसों में यात्रा में छूट पाने के लिए हिम बस कार्ड बनाना आवश्यक है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000