शूलिनी माता मंदिर के पास हमला, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा – भारत केसरी टीवी

शूलिनी माता मंदिर के पास हमला, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा

[मदन शर्मा]

Advertisement

दिनांक 31.05.2026 को पुलिस थाना सदर, सोलन को क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन से सूचना प्राप्त हुई कि काली माता मंदिर क्षेत्र में हुए हिंसक झगड़े में घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच प्रारम्भ की गई। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि काली माता मंदिर, शामती-राजगढ़ मार्ग पर दो वाहनों के बीच हुई मामूली टक्कर के बाद विवाद उत्पन्न हुआ।

Advertisement

शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में आरोपी पक्ष द्वारा खुण्डीधार क्षेत्र में शिकायतकर्ता पक्ष के व्यक्तियों के साथ गाली-गलौज, धमकी एवं मारपीट की गई। इसके उपरांत शूलिनी माता मंदिर के समीप आरोपियों ने शिकायतकर्ता पक्ष के वाहन को रोककर उस पर हमला किया तथा लोहे की रॉड, गंडासे एवं अन्य हथियारों से हमला कर व्यक्तियों को गंभीर चोटें पहुंचाईं। घटना में एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसे चिकित्सकों द्वारा आगामी उपचार हेतु आईजीएमसी, शिमला रेफर किया गया। वाहन को भी क्षति पहुंचाई गई।

घटना के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर, सोलन में मामला दर्ज कर गहन जांच प्रारम्भ की गई। मामले से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे पुलिस द्वारा जांच का हिस्सा बनाया गया है। जिला पुलिस सोलन द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी चिराग वर्मा (25 वर्ष), निवासी महादेव विला, हॉस्पिटल रोड, सोलन को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे आज दिनांक 01-06-2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है

तथा मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है । जिला पुलिस सोलन कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मामले में आगामी जांच जारी है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000