बागवानों को एंटी-हेलनेट सब्सिडी का तुरंत भुकतान करे सरकार : चेतन बरागटा। एंटी-हेलनेट सब्सिडी पर अपने शेयर का भुकतान कर चुकी है केंद्र सरकार ! – भारत केसरी टीवी

बागवानों को एंटी-हेलनेट सब्सिडी का तुरंत भुकतान करे सरकार : चेतन बरागटा। एंटी-हेलनेट सब्सिडी पर अपने शेयर का भुकतान कर चुकी है केंद्र सरकार !

दिनाँक: 11अप्रैल,2024 शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा

Advertisement

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता चेतन सिंह बरागटा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से बागवानों की परेशानियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं।ओलावृष्टि से अपनी फसल को बचाने के लिए आज प्रदेश भर के बागवान अपने स्तर पर एंटी-हेलनेट लगा रहे हैं, लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण उन्हें भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।

Advertisement

बरागटा ने बताया कि पिछली भाजपा सरकार के समय एंटी-हेलनेट पर 80% तक की सब्सिडी दी जाती थी, जिससे हजारों बागवानों को राहत मिल रही थी। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने न केवल इस योजना को ठप कर दिया है, बल्कि पहले से स्वीकृत सब्सिडी का भुगतान भी रोक दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार झूठा प्रचार कर रही है कि प्रदेश की ट्रेजरी खाली है, इसलिए भुगतान नहीं किया जा रहा। जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने बागवानों को दी जाने वाली सब्सिडी के अपने हिस्से का भुगतान पहले ही प्रदेश सरकार को कर दिया है।

“बागवानी प्रदेश की रीढ़ है और बागवानों को नज़रअंदाज़ करना प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ अन्याय है,” बरागटा ने मांग की है कि सरकार तुरंत सब्सिडी का भुगतान करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000