हाय हाय ….मौसम : हिमाचल में सूखे ने की 49 साल पुराने इतिहास की बराबरी – भारत केसरी टीवी

हाय हाय ….मौसम : हिमाचल में सूखे ने की 49 साल पुराने इतिहास की बराबरी

मनाली/ शिमला। हिमाचल में नवंबर महीने के सूखे ने 49 साल पुराने इतिहास की बराबरी कर ली है। प्रदेश में अभी तक नवंबर महीने में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि इससे पहले इतनी ही बारिश 1975 में नवंबर महीने के दौरान दर्ज की गई थी। प्रदेश में नवंबर महीने के दौरान सामान्य बारिश का रिकार्ड 19.7 मिलीमीटर है और इस समय इसमें 99 मिलीमीटर की कमी बनी हुई है। इस साल अभी तक दो जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज हुई है। जबकि अन्य दस जिले पूरी तरह सूखे बने हुए हैं। जिन जिलों में हल्की बारिश हुई है उनमें लाहुल-स्पीति और चंबा शामिल हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में बीते 49 सालों में 2016 का नवंबर महीना सबसे सूखा रहा था। उस समय बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी। 1975 से 2024 के बीच पांचवीं बार ऐसा मौका आया है जब नवंबर महीने में जबरदस्त सूखे का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

इसमें नवंबर 1975 में 0.2 मिलीमीटर, 2005 में 0.3 मिमी, 2011 में 0.3 मिमी, 2016 में शून्य मिमी और नवंबर 2024 में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश न होने की वजह से प्रदेश में तापमान तेजी से नीचे गिरा है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अत्यधिक ठंड पड़ रही है। जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे तक मंडी और बिलासपुर में सुबह और देर रात को कोहरे का असर देखने को मिलेगा। हालांकि यह असर शुक्रवार को ही रहेगा। शनिवार से कोहरा खत्म होने की संभावना है। शनिवार से कोहरे में कमी आएगी और 200 से 500 मीटर तक विजिविल्टी आ जाएगी।

Advertisement

आज रात हो सकती है तीन जिलों में बर्फवारी
मौसम विभाग ने शुक्रवार देर रात से प्रदेश के तीन जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इनमें लाहुल-स्पीति, कांगड़ा और कुल्लू जिला शामिल हैं। शुक्रवार को मौसम खराब होने के बाद आगामी तीन से चार दिन तक लगातार इन क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी। इससे ड्राई स्पेल टूटने की संभावना है और मैदानी इलाकों में बार-बार पेश आ रही कोहरे की समस्या भी खत्म हो जाएगी। हालांकि अन्य जिलों में शुष्क मौसम का दौर आगे एक हफ्ते तक जारी रहेगा। इन जिलों में बारिश पांच नवंबर के बाद शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगामी तीन दिन तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। जबकि दिसंबर की शुरूआत के साथ ही दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढऩे की संभावना है।

Advertisement

न्यूनतम तापमान

Advertisement

सोलन 3.5, सुंदरनगर 4.1, ऊना 4.1, पालमपुर 5.0, हमीरपुर 5.6, चंबा 5.9, कांगड़ा 6.2, मंडी 6.1, बिलासपुर 6.3, शिमला 7.2, नाहन 12.1डिग्री सेल्सियस।

अधिकतम तापमान

ऊना 25.6, बिलासपुर 24.5, कांगड़ा 23.8, सुंदरनगर 23.1, सोलन 22.5, मंडी 22.4, चंबा 22.3, धर्मशाला 21.0, नाहन 21.0, शिमला 15.8, केलांग 10.5 डिग्री सेल्सियस।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000