वोटर जागरूकता के लिए 15 मई को चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान- ओम कांत ठाकुर – भारत केसरी टीवी

वोटर जागरूकता के लिए 15 मई को चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान- ओम कांत ठाकुर

ब्रह्मू राम सरेना मुख्य संबादाता मंडी, 13 मई। 24.

Advertisement

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया कि स्वच्छता और वोटर जागरूकता के लिए सदर मंडी विधानसभा के अर्न्तगत आने वाले नगर निगम एरिया और ग्राम पंचायतों में 15 मई को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए स्थानीय लोगों को जोड़कर कमेटियों का गठन किया गया है जो 15 मई को निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगी।
उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लोकसभा चुनाव में सदर विधानसभा से अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता के लिए श्रमदान जरूरी और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी थीम को लेकर यह विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के दिन 15 मई को कमेटियों में शामिल लोग निर्धारित स्थलों पर सुबह ठीक 7 बजे एकत्रित होकर स्वच्छता अभियान प्रारंभ करेंगे ।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 15 मई को वे इस स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने। लोगों की सक्रिय सहभागिता से यह अभियान सफल हो पाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम आयुक्त और खण्ड विकास अधिकारी को इस संबंध में जरूरी आदेश दिए जा चुके हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000