मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन, 28 प्रशिक्षुओं को मिला लाभ – भारत केसरी टीवी

मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन, 28 प्रशिक्षुओं को मिला लाभ

मंडी आरती शर्मा 22 अगस्त।

Advertisement

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मंडी द्वारा मोमबत्ती निर्माण पर आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सनयार्ड स्थित संस्थान में समापन किया गया। यह प्रशिक्षण 11 अगस्त से शुरू हुआ था, जिसमें कुल 28 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर आरसेटी की संकाय स्वाति शर्मा, असेसर विष्णु देव मिश्रा तथा तेज सिंह ठाकुर ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किए।

Advertisement

संस्थान की संकाय ने बताया कि आरसेटी का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास और कौशल उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया गया। निदेशक ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण के पश्चात प्रतिभागियों को स्वरोजगार शुरू करने में संस्थान हर संभव सहयोग करता है तथा आवश्यकता अनुसार बैंकों से ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है।

Advertisement

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को विभिन्न ऋण योजनाओं और बैंक बचत के महत्व के बारे में भी अवगत करवाया गया। आरसेटी मंडी द्वारा सभी प्रकार के प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किए जाते हैं। निदेशक ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अपनी रुचि अनुसार प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000