हिमाचल में बनीं 40 दवाओं के सैंपल, बाजार से स्टाॅक वापस मांगा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में बनीं 40 दवाओं के सैंपल, बाजार से स्टाॅक वापस मांगा

दरअसल देशभर में बनीं 78 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, जिनमें अकेले हिमाचल बनीं 40 दवाएं हैं।

हिमाचल में बनीं 40 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। ड्रग विभाग सैंपल फेल होने वाले उद्योगों के खिलाफ विभाग कार्रवाई अमल में लाएगा। साथ ही बाजार से स्टाॅक वापस मंगाने को कहा गया है। यह पहला मौका है, जब इतने ज्यादा सैंपल एक साथ फेल हुए है। दरअसल देशभर में बनीं 78 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, जिनमें अकेले हिमाचल बनीं 40 दवाएं हैं। हिमाचल में फेल होने वाली दवाओं में अस्थमा, उच्च रक्तचाप, मिर्गी, संक्रमण, एपिलेप्सी, विटामिन, दर्द व सूजन, बवासीर, बुखार, खांसी, कब्ज, अवसाद, शुगर, फंगस, पेट के कीड़े, टीबी व इंसुलिन की दवाएं शामिल हैं। केंद्रीय दवा नियंत्रण संगठन के दिसंबर माह के ड्रग अलर्ट में यह सैंपल फेल हुए हैं।

बद्दी की एलाइंस बायोटेक कंपनी के एक साथ आठ व काना बायोजेनेटिक कंपनी के पांच सैंपल एक साथ फेल हुए है। बद्दी की बंसल फार्मा कंपनी की अस्थमा की दवाई मोटुलुकास्ट, लोदी माजरा स्थित बायोकोट फार्मा की उच्च रक्तचाप की दवाई टेलमीसार्टन, सोलन के चंबाघाट स्थित मायाफोर्ट फार्मा कंपनी की मिर्गी की परेगालिन दवा, लोधी माजरा स्थित साईफाइन हिल केयर कंपनी की भूख बढ़ाने की दवा साइप्रोहेप्टाडीन, पांवटा साहिब की जी लेबोरेट्री कंपनी की एपिलेप्सी की दवा स्टेहेप्पी सोडियम वैल प्रोएट, सोलन के बड़ोग स्थित रोस रोबिज बायोटेक कंपनी की नाक के संक्रमण की दवा ओमोक्सीलिन, झाड़माजरी की मेसन फार्मा की विटामिन सी के दो सैंपल, बद्दी के काठा स्थित एलाइस बायोटेक कंपनी की दर्द व सूजन कम करने की दवा हेपरिन सोडियम इंजेक्शन के आठ सैंपल, बद्दी के भुड स्थित डीएम फार्मा कंपनी के दर्द व सूजन की दवा ब्रोमेलेनट्रिपसिन, कांगड़ा स्थित रेचिल फार्मा कंपनी की खांसी की दवा, संडोली स्थित हेल्थ बायोटेक कंपनी की बवासीर की लिगनोकेने, इसी कंपनी से बैक्टीरियल इंफेक्शन की दवा का सैंपल फेल हुआ है। झाड़माजरी स्थित काना बायोजेनेटिक कंपनी के विटामिन डी के पांच सैंपल एक साथ फेल हुए है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000