ब्रेकिंग न्यूज: ओखला इलाके में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज: ओखला इलाके में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात

नई दिल्ली। शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला फेज-2 जेजे क्लस्टर में अधिकारियों ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तोड़फोड़ अभियान चलाया। निवासियों ने आरोप लगाया कि वे कई सालों से यहां रह रहे हैं और उन्हें अपना सामान बाहर निकालने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इलाके के निवासी धीरज ने कहा कि उन्हें दो दिन पहले तोड़फोड़ के संबंध में नोटिस मिला था।

Advertisement

उन्होंने कहा, “अधिकारी सुबह करीब 10 बजे बुलडोजर लेकर यहां आए। उन्होंने हमें अपना सामान बाहर निकालने का समय नहीं दिया. यहां करीब 50 झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं। हम पिछले कई सालों से इस इलाके में रह रहे हैं।”

Advertisement

एक अन्य निवासी अनिल कुमार ने कहा, “पिछले 40 सालों से कई परिवार यहां रह रहे हैं। हमारे पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है। हमें वैकल्पिक जगह का इंतजाम करने का भी समय नहीं मिला, जहां हम अपना सामान बाहर निकाल सकें। पुलिस के अनुसार, तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं। कार्रवाई अभी भी जारी है।

Advertisement

डीबी गुप्ता रोड पर CRPF जवान पर पथरावः बता दें, 28 अगस्त को दिल्ली नगर निगम ने करोल बाग जोन के अंतर्गत आने वाले देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में कोर्ट के आदेश पर कब्जा हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अवैध कब्जा हटाने के दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बल भी तैनात किया गया था। बावजूद इसके स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया, जिसमें सीआरपीएफ की एक महिला सब इंस्पेक्टर को गंभीर चोट आई। द‍िल्‍ली पुल‍िस ने इस मामले में एक शख्स को भी हिरासत में लिया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000