सोलन पुलिस के नए कप्तान एस. टी. वर्मा बोले – कानून व्यवस्था और नशे पर सख्त कार्रवाई प्राथमिकता – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस के नए कप्तान एस. टी. वर्मा बोले – कानून व्यवस्था और नशे पर सख्त कार्रवाई प्राथमिकता

[MADAN  SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सोलन पुलिस के नए कप्तान एस. टी. वर्मा पत्रकारों से हुए रूबरू

Advertisement

सोलन।

जिला सोलन के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. टी. वर्मा ने पदभार संभालने के बाद पहली बार सोलन के पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को पुलिस और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए पारदर्शिता और सहयोग की भावना से कार्य करने का आश्वासन दिया।
एसपी वर्मा ने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। नशा तस्करी, ट्रैफिक व्यवस्था, साइबर अपराध और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने सुझावों का स्वागत किया और कहा कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग से अपराध नियंत्रण और जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाते हुए जनता का विश्वास मजबूत करेगा और जिले में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
— Bharat Kesari TV

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000