सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तीन युवक चुरापोस्त और चिट्टे सहित गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तीन युवक चुरापोस्त और चिट्टे सहित गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

दिनांक 11/12 अक्तूबर की रात को पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम ने न्यू मॉडर्न ढाबा के पास नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार (चंडीगढ़ की दिशा से आती हुई) को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान कार में सवार तीन युवकों से 503 ग्राम चुरापोस्त और 4.43 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1. रोहित पुत्र श्री भूप चांद, निवासी गांव साईं, डाकघर बलेरा, तहसील अर्की, जिला सोलन (उम्र 23 वर्ष)

2. तरुण पुत्र श्री प्रताप सिंह, निवासी गांव साईं, डाकघर बलेरा, तहसील अर्की, जिला सोलन (उम्र 27 वर्ष)

3. कैलाश चंद पुत्र श्री रूप राम, निवासी गांव साईं, डाकघर बलेरा, तहसील अर्की, जिला सोलन (उम्र 29 वर्ष)

 

पुलिस ने मौके पर आल्टो कार को जब्त कर कब्जे में लिया है। तीनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000