सुषमा वर्मा को सौंपी हिमाचल टी-20 टीम की कमान, एचपीसीए ने किया एलान – भारत केसरी टीवी

सुषमा वर्मा को सौंपी हिमाचल टी-20 टीम की कमान, एचपीसीए ने किया एलान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

बीसीसीआई के सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में हिमाचल की टीम नॉकआउट राउंड में जगह बनाने के लिए 8 अक्तूबर से मैदान में उतरेगी। इस दौरान हिमाचल की महिला क्रिकेट टीम अपने पूल ‘एलीट सी’ में सात टीमों – कर्नाटक, ओडिशा, हरियाणा, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के साथ मैच खेलेगी। ये लीग मुकाबले 8 से 19 अक्तूबर तक ग्वालियर में खेले जाएंगे। हिमाचल का पहला मुकाबला 8 अक्तूबर को कर्नाटक के साथ और अंतिम लीग मैच 19 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ के साथ होगा।

Advertisement

 

Advertisement

एचपीसीए ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इसकी कमान वरिष्ठ खिलाड़ी सुषमा वर्मा को सौंपी गई है। टीम में कप्तान सुषमा वर्मा के साथ नैंसी शर्मा, ज्योति ठाकुर, सुष्मिता कुमारी, मोनिका, यमुना देवी, नीना चौधरी, निकिता, शिवाना, सोनल, देवांशी वर्मा, मनीषा, नितिका चौहान, प्राची चौहान और वसुंधरा फिस्टा को शामिल किया गया है। एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने कहा कि हिमाचल की महिला टीम टूर्नामेंट में जोश के साथ उतरेगी और लक्ष्य नॉकआउट राउंड में पहुंचना होगा।

Advertisement

 

दिनांक          प्रतिद्वंद्वी         मैदान
8 अक्तूबर     कर्नाटक        ग्वालियर
9 अक्तूबर     ओडिशा        ग्वालियर
11 अक्तूबर    हरियाणा       ग्वालियर
13 अक्तूबर    त्रिपुरा          ग्वालियर
15 अक्तूबर     हैदराबाद     ग्वालियर
17 अक्तूबर    आंध्र प्रदेश     ग्वालियर
19 अक्तूबर    छत्तीसगढ़      ग्वालियर

हिमाचल की महिला क्रिकेट टीम अपने पूल ‘एलीट सी’ में सात टीमों – कर्नाटक, ओडिशा, हरियाणा, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के साथ मैच खेलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000