प्रयागराज: महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भारी भीड़, भगदड़ जैसी स्थिति, कई महिलाएं घायल – भारत केसरी टीवी

प्रयागराज: महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भारी भीड़, भगदड़ जैसी स्थिति, कई महिलाएं घायल

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के पुण्य स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे देर रात त्रिवेणी संगम पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान दम घुटने से कुछ महिलाएं घायल हो गईं। हालात बिगड़ते देख मेला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

अराजकता के दृश्य, प्रशासन अलर्ट

Advertisement

घटनास्थल से सामने आए वीडियो में त्रिवेणी क्षेत्र में महिलाओं की चप्पलें और अन्य सामान बिखरा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, मेला प्रशासन ने अब तक घायलों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली है और आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Advertisement

भीड़ के कारण अखाड़ों ने टाला अमृत स्नान

मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ देखी गई। अनुमान है कि 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। स्थिति को देखते हुए 13 अखाड़ों ने अपना अमृत स्नान स्थगित करने का फैसला किया है, हालांकि आम श्रद्धालुओं का स्नान जारी है।

संतों की अपील

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संगम स्नान को टाल दें, क्योंकि प्रयागराज में क्षमता से अधिक भीड़ उमड़ चुकी है। उन्होंने अखाड़ों से भी अमृत स्नान स्थगित करने का अनुरोध किया है।

हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने बताया कि प्रशासन ने उनसे मौनी अमावस्या के अमृत स्नान को टालने का आग्रह किया है। इस संबंध में संतों और अखाड़ों के बीच बैठक चल रही है, और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000