सोलन ब्रेकिंग : खड़े ट्राले में बैठे दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, एक निकला मारपीट का वांछित – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : खड़े ट्राले में बैठे दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, एक निकला मारपीट का वांछित

सोलन। दाड़लाघाट पुलिस ने क्यारड के पास खड़े एक ट्राले से गिरफ्तार दो युवकों से तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने ट्राले को सीज कर दिया है। गिरफ्तार एक युवक दाड़लाघाट का ही रहने वाला है कि जबकि दूसरा युवक पंजाब के रूपनगर का रहने वाला है। दाड़लाघाट निवासी युवक को पुलिस मारपीट के एक मामले में तलाश कर रही थी। इसे पहले उसे चिट्टे की तस्करी करते हुए भी पकड़ा जा चुका है।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कल यानी तीन दिसंबर को जब पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम पुलिस थाना दाड़लाघाट के क्षेत्र में गश्त पर निकली थी, तब टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि क्यारड के पास खड़े ट्राले में सवार युवकों के पास चिट्टा हो सकता है।

Advertisement

पुलिस टीम ने इस जानकारी पर मौके पर पहुंच कर ट्राले में सवार युवकों पंजाब के रूपगर जिले की नंगल सिरसा तहसील के अंतरगत आने वाले अलोवाल गांव निवासी 33वर्षीय अवतार सिंह और दाड़लाघाट के निवासी दलीप कुमार को तीन ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। ट्राला एचपी-62पी-3883 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

Advertisement

एसपी के अनुसार जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी दलीप कुमार के खिलाफ पुलिस थाना दाड़लाघाट में दो मामले दर्ज हैं। जिनमें एक में पुलिस ने उसे 6.13 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। उस पर दूसा मामला मारपीट का दर्ज है। जिसमें पुलिस उसकी तलाश कररही थी। आज पुलिस दोनों को अदालत के सामने पेश करेगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000