राज्य स्तरीय शूलिनी मेला-2025 में भण्डारों के लिए सख्त स्वास्थ्य और स्वच्छता आदेश जारी – भारत केसरी टीवी

राज्य स्तरीय शूलिनी मेला-2025 में भण्डारों के लिए सख्त स्वास्थ्य और स्वच्छता आदेश जारी

📍सोलन, मदन शर्मा 16 जून 2025

Advertisement

राज्य स्तरीय शूलिनी मेला-2025 में विभिन्न संस्थाओं व व्यक्तियों द्वारा आयोजित किए जाने वाले भण्डारों में स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और साफ-सफाई के मद्देनजर उपमंडलाधिकारी सोलन द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं।

Advertisement

👉🏻 खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 और अन्य संबंधित नियमों के तहत, मेला क्षेत्र में निगरानी रखने के लिए दो खाद्य सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है। ये समितियां नगर निगम सोलन के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल की निगरानी में कार्य करेंगी।

Advertisement

🧾 गठित समितियों का विवरण:

Advertisement

🔹 समिति-1

डॉ. अतुल (स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम सोलन)

डॉ. स्वाती (मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सोलन)

अनुज शर्मा (खाद्य सुरक्षा अधिकारी)

🔹 समिति-2

डॉ. आंचल (मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सोलन)

दीक्षा कपिल (खाद्य सुरक्षा अधिकारी)

प्रदीप शर्मा (नगर निगम सोलन)

🔍 प्रमुख कार्य और जिम्मेदारियां:

खाद्य और पेय पदार्थों की साफ-सफाई, गुणवत्ता और सुरक्षित परोसने की व्यवस्था का निरीक्षण।

भोजन तैयार करने और परोसने वालों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के विषय में जागरूक करना।

भोजन और पानी के सैंपल लेकर अधिकृत प्रयोगशालाओं में परीक्षण।

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर सख्ती से रोक, नियम उल्लंघन पर चालान।

जन शिकायतों का निवारण और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर सजा की संस्तुति।

📌 सभी भण्डारा आयोजकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समितियों से पूर्ण सहयोग करें और समय-समय पर जारी स्वास्थ्य व खाद्य सुरक्षा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
🔴 आदेशों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

📢 शूलिनी मेले को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में प्रशासन का यह एक अहम कदम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000