गोलीकांड से कलंकित हुआ पहाड़: माफिया को सरकारी संरक्षण मिल रहा—जयराम ठाकुर का आरोप – भारत केसरी टीवी

गोलीकांड से कलंकित हुआ पहाड़: माफिया को सरकारी संरक्षण मिल रहा—जयराम ठाकुर का आरोप

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऊना में हुए गोलीकांड को लेकर कहा कि ऊना में जो कुछ भी हुआ हिमाचल की संस्कृति और प्रकृति के विपरीत है, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन वाली प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही जिस प्रकार से माफिया राज और अराजकता को संरक्षण देने का काम किया था, उसका यही परिणाम होना था। आए दिन गोलीबारी की घटनाएं प्रदेश में आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि सोलन में भी गोलियां चलने की वारदात भी चौंकाने वाली है। कैसे शिक्षण संस्थानों के आसपास अवैध हथियार पहुंच रहे हैं, यह बड़ा सवाल है।
मुख्यमंत्री इस मामले का संज्ञान लें। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बालीचौकी में पंचायत समिति के सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह भवन क्षेत्र में सामुदायिक गतिविधियों, बैठकों संग विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के संचालन को और आसान बनाएगा।
पीएम किसान सम्मान निधि के लिए धन्यवाद
जयराम ठाकुर ने किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2019 से यह योजना चली है। तब से आज तक बिना एक भी दिन देरी के नियमित रूप से देश के अन्नदाताओं को यह सम्मान मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश के आठ लाख से ज्यादा किसानों को अब तक 3616 करोड रुपए प्राप्त हो चुके ह#HimachalPolitics #UnaFiring #JayRamThakurStatement #LawAndOrderHP

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000