सोलन पुलिस ने आदतन नशा तजिलास्कर को PIT NDPS Act के तहत तीन महीने की निवारक हिरासत में भेजा – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस ने आदतन नशा तजिलास्कर को PIT NDPS Act के तहत तीन महीने की निवारक हिरासत में भेजा

जिला सोलन पुलिस द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे कोम्प्रिहेंसिव अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में पुलिस ने नशे की सप्लाई और डिमांड, दोनों पहलुओं पर प्रभावी कदम उठाते हुए अब तक 125 नशा तस्करों को बाहरी राज्यों से गिरफ्तार कर लाकर 53 अंतरराज्यीय नेटवर्कों का भंडाफोड़ किया है। इसके अतिरिक्त, पहली बार जिले में 5 करोड़ रुपये से अधिक की नशे से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त किया गया है।

Advertisement

इसी क्रम में अब जिला पुलिस ने प्रिवेंटिव डिटेंशन (निवारक हिरासत) की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य उन आदतन अपराधियों को रोकना है, जो जमानत पर बाहर आने के बाद पुनः नशा तस्करी में संलिप्त हो जाते हैं।

Advertisement

PIT NDPS Act 1988 के तहत जिला सोलन पुलिस ने ऐसे 11 आदतन अपराधियों के खिलाफ निवारक हिरासत का प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजा है। इस कड़ी में हितेंदर कुमार उर्फ रिंकू पुत्र श्री अनंत राम, निवासी गांव क्यार, डाकखाना सुझैला, तहसील अर्की, जिला सोलन (उम्र 40 वर्ष) को पुलिस थाना अर्की की टीम ने हिरासत में लेकर तीन महीने के लिए जेल भेजा है।

Advertisement

हितेंदर कुमार के विरुद्ध NDPS Act के तहत कुल 4 मामले दर्ज हैं—2 मामले पुलिस थाना अर्की, 1 मामला बालूगंज (शिमला), और 1 मामला पंजाब के थाना सदर खरड़ में दर्ज है। इनमें से एक मामले में 88 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) भी बरामद हुआ था। आरोपी सभी मामलों में जमानत पर था, फिर भी लगातार नशा तस्करी में सक्रिय बना हुआ था।

Advertisement

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों पर निवारक हिरासत की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, जिससे जिले को नशे से मुक्त किया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000