रेलू और बेलू ने बताई सरकार की योजनाएं, नशे से दूर रहने की अपील – भारत केसरी टीवी

रेलू और बेलू ने बताई सरकार की योजनाएं, नशे से दूर रहने की अपील

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

दिनांक 30 सितंबर। आमजन के लिए सरकार की योजनाएं किस तरह प्रभावी हो सकती हैं, इनका लाभ कैसे उठाएं, यह बताने के लिए रेलू और बेलू आज सदयाणा और भतौर में पहुंचे।

मौका था, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान का। अभियान के तहत विभाग से संबंद्ध लोक नाट्य दल आकार थिएटर सोसायटी के कलाकारों ने आज सदर उप मंडल की ग्राम पंचायत बग्गी तुंगल के गॉंव भतौर में तथा ग्राम पंचायत सदयाणा के गाँव भटवाड़ में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने गीत-संगीत और नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों तथा नशामुक्त अभियान से ग्रामीणों को अवगत करवाया।

इस वर्ग के बच्चों की शिक्षा, स्वरोजगार के लिए सरकार की योजनाओं पर उन्होंने जानकारी दी। हस्तशिल्प से जुड़े कारिगरों की मदद के लिए शून्य ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

आमजन के लिए सरकार की योजनाएं किस तरह प्रभावी हो सकती हैं, इनका लाभ कैसे उठाएं, यह बताने के लिए रेलू और बेलू आज सदयाणा और भतौर में पहुंचे।

रेलू और बेलू ने लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया और कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध सरकार कड़े कदम उठा रही है। चिट्टा की अवैध आपूर्ति रोकने के लिए सरकार ने एंटी चिट्टा वालंटियर भर्ती करने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।

इन कार्यक्रमों के दौरान ग्राम पंचायत बग्गी तुंगल की वार्ड पंच दिनेश कुमारी और ग्राम पंचायत सदयाणा में प्रधान जगदीश चन्द, वार्ड पंच बलदेव, जीता देवी, महिला मंडल की महिलाओं सहित स्थानीय युवा, बुजुर्ग और ग्रामीण शामिल रहे I

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000