मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा ज़िला में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा से एंटी-चिट्टा वॉकाथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वॉकाथॉन में विद्यार्थियों ने भारी संख्या में भाग लेकर नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का संदेश दिया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार नशा माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश में कोई स्थान नहीं है तथा इस कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की परिसम्पतियां सरकार द्वारा जब्त की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार का उत्तरदायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में एंटी-चिट्टा रैली और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं और आम जनता को चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Advertisement

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वह दूरभाष नम्बर 112 डायल कर नशा तस्करोें के बारे में पुलिस को जानकारी दें। जानकारी देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली भट्ट, कांग्रेस महासचिव यशवंत खन्ना तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

 

 

—

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000