“सिरमौर: पीएचसी में दाई के पति पर दवाइयां देने और इंजेक्शन लगाने के आरोप, जांच शुरू” – भारत केसरी टीवी

“सिरमौर: पीएचसी में दाई के पति पर दवाइयां देने और इंजेक्शन लगाने के आरोप, जांच शुरू”

सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र स्थित गलानाघाट पीएचसी में तैनात महिला कर्मचारी की अनुपस्थिति में उसका पति वहां ड्यूटी निभा रहा है। महिला का पति, जो कि मूल रूप से दर्जी है, पर आरोप हैं कि वह पीएचसी में दवाइयां देने और इंजेक्शन लगाने का काम भी करता है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि वह पीएचसी के भीतर अपनी टेलरिंग की दुकान भी चलाता है।

Advertisement

इस मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी को शिकायत दी गई है। आरोप यह है कि महिला कर्मचारी के पति ने एक बच्चे को इंजेक्शन दिया, जिससे बच्चे को रिएक्शन हो गया और उसकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद, परिजन सीएमओ से मिले और शिकायत की।

Advertisement

ग्रामवासियों ने भी इस बात की पुष्टि की कि दाई के पति ने पीएचसी के अंदर अपनी दुकान लगाई हुई है और वह मरीजों को दवाइयां देने के साथ-साथ इंजेक्शन भी लगाता है। कुछ बच्चों को इससे रिएक्शन हो चुका है। शिकायतें सीएमओ और बीएमओ पच्छाद से पहले ही की जा चुकी हैं।

Advertisement

जीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे को हाथ में चोट लगी थी और जब वे पीएचसी पहुंचे तो वहां न तो डॉक्टर थे और न ही दाई की नियुक्ति पर कार्यरत महिला। इस दौरान दाई के पति ने इंजेक्शन लगाया, जिससे हाथ में रिएक्शन हो गया। इसके बाद उन्हें डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के लिए जाना पड़ा।

Advertisement

बीएमओ पच्छाद, डॉ. पुनीत शर्मा ने कहा कि गलानाघाट पीएचसी में दाई के पति की शिकायत उनके पास आई है कि वह पीएचसी में टेलरिंग की दुकान चला रहा है और मरीजों को दवाइयां व इंजेक्शन भी लगा रहा है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और यदि दोषी पाए गए तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000