बागी कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को सचिव पद से हटाया, राजेंद्र राणा ने छोड़ा कार्यकारी अध्यक्ष पद – भारत केसरी टीवी

बागी कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को सचिव पद से हटाया, राजेंद्र राणा ने छोड़ा कार्यकारी अध्यक्ष पद

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बागी विधायक सुधीर शर्मा को तुरंत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव के पद से हटा दिया है। वहीं, राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने भी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले अयोग्य घोषित बागी विधायकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बागी विधायक सुधीर शर्मा को तुरंत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव के पद से हटा दिया है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जानकारी दी गई है। वहीं, राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है।  उधर, कांग्रेस के बागी छह विधायकों ने बुधवार को मनसा देवी मंदिर में पूजा की।

Advertisement

सुधीर शर्मा ने ये कहा
उधर, पद से हटाने के बाद सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया में पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा- भार मुक्त तो ऐसे किया है जैसे सारा बोझ मेरे ही कंधों पर था। उन्होंने आगे लिखा- चिंता मिटी, चाहत गई, मनवा बेपरवाह, जिसको कुछ नहीं चाहिए, वो भी शहंशाह।

Advertisement
राजेंद्र राणा बोले- सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद
सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर हो गया है और उम्मीद है कि न्याय होगा। क्योंकि जिस तरह असांविधान तरीके से उन्हें अयोग्य करार दिया गया, जनता सब जानती है। सरकार की ओर से धड़ाधड़ की जा रही घोषणाओं पर राणा ने कहा कि जब बजट में प्रावधान नहीं, सरकार के पास पैसा नहीं, कोई लोन देने को तैयार नहीं तो यह सब लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000