“चंबा में ‘क्राइम पार्टनर’ बने पति-पत्नी, बोलेरो से चिट्टा तस्करी करते रंगेहाथ पकड़े गए” – भारत केसरी टीवी

“चंबा में ‘क्राइम पार्टनर’ बने पति-पत्नी, बोलेरो से चिट्टा तस्करी करते रंगेहाथ पकड़े गए”

चंबा: मदन शर्मा 21 सितंबर

Advertisement

चंबा पुलिस की एसआईयू टीम ने कटोरी बंगला के पास नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान वाहन की चालक सीट के नीचे से 10.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

Advertisement

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात लगभग 10:30 बजे एसआईयू की टीम—मुख्य आरक्षी योगराज, सुनील, संजय, आरक्षी अनिल और महिला आरक्षी लता—नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पठानकोट से बनीखेत की ओर जा रही बोलेरो को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में बैठे दंपत्ति पुलिस को देखकर घबरा गए, जिससे टीम को शक हुआ।

Advertisement

तलाशी में नशीला पदार्थ मिलने पर दोनों को मौके पर ही हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान नरेंद्र सिंह (28) पुत्र प्रकाश चंद और उसकी पत्नी तमन्ना निवासी बरंगाल, तहसील सलूणी, जिला चंबा के रूप में हुई।

Advertisement

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना चुवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी चुवाड़ी योगराज चंदेल ने की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000