हरोलि विधानसभा में नहीं हट रहा पूर्व में हुआ देवर लेखन : नंदा उपमुख्यमंत्री का विधानसभा हल्का है हरोली, चुनाव आयोग से एक्शन की मांग – भारत केसरी टीवी

हरोलि विधानसभा में नहीं हट रहा पूर्व में हुआ देवर लेखन : नंदा उपमुख्यमंत्री का विधानसभा हल्का है हरोली, चुनाव आयोग से एक्शन की मांग

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 16/05/2024

Advertisement

भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रदेश के निर्वाचन आयोग को कांग्रेस के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के चलते प्रचार हेतु वॉल राइटिंग और पार्टी के चिन्ह को दीवारों पर प्रकाशित करने बारे शिकायत दर्ज कर चुके हैं। हमारे अधिवता अंशुल बंसल और विवेक शर्मा लगातार आयोग से इस बात संपर्क में है। पर अभी तक प्रदेश निर्वाचन आयोग ने कोई एक्शन नहीं लिया है हमने लगातार आयोग को चिट्ठियां भी लिखी है और शिकायत भी दर्ज की है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा एक वीडियो भी साझा किया है, जिसके अंदर साफ दिखता है कि ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में जो कि उपमुख्यमंत्री का विधानसभा हलका है, उसमें जगह-जगह वॉल राइटिंग हुई है जिसमें लिखा गया है “कहो दिल से मुकेश अग्निहोत्री फिर से।” साथ ही कांग्रेस के चुनाव चिन्ह का भी उपयोग किया गया है, इस प्रकाशन से वर्तमान लोकसभा चुनाव पर 100% फर्क पड़ रहा है क्योंकि यह लेखन बड़ी तादाद में हुआ है। हमारा प्रदेश चुनाव आयोग और कांग्रेस पार्टी से निवेदन है कि हरोली से इन दीवार लेखन को हटाया जाए और आचार संहिता का पालन किया जाए। क्योंकि आचार संहिता के चलते पूर्व में किसी भी प्रकार का प्रचार किसी भी राजनीतिक दल द्वारा किया जाता है तो उसे हटाना अनिवार्य है।
चुनाव आयोग एक निष्पक्ष सरकारी संस्थान है जिससे हम न्याय की अपेक्षा रखते हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000