हिमाचल में सितंबर महीने में जून की गर्मी का एहसास, इस दिन से फिर बरसेंगे बादल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में सितंबर महीने में जून की गर्मी का एहसास, इस दिन से फिर बरसेंगे बादल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सितंबर माह में जून की गर्मी का एहसास हो रहा है। प्रदेश में दिन-ब-दिन सूर्य की तपिश बढ़ती जा रही है. मानसून की बौछारें थमते ही मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं।

Advertisement

ऊना में रहा सबसे अधिक तापमान
प्रदेश में कुछ दिनों से बारिश न होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला में जहां तापमान 28 डिग्री के पार हो गया. वहीं, लोअर हिमाचल में कांगड़ा में पहली मर्तबा सितंबर माह में 35 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है. इससे पहले कांगड़ा जिले में साल 2020 में अधिकतम तापमान सितंबर महीने में 34.4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, ऊना में 37 डिग्री तो बिलासपुर में 37.4 व चंबा में 36.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेगा।

Advertisement

मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 से 27 सितंबर तक प्रदेश के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. शिमला शहर में तापमान 29 डिग्री तक पहुंच चुका है।

Advertisement

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा “बीते तीन दिनों से प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शिमला में 28.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Advertisement

वहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शिमला में आज तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश और आंधी-तुफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।”

इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है. कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा “मानसून की विदाई प्रदेश में अमूमन 24 सितंबर के बाद होती है। अभी पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हुई है और आने वाले समय में पंजाब से भी मानसून के जाने की संभावना है. इन राज्यों में मानसून की विदाई के बाद ही हिमाचल प्रदेश से मानसून जाएगा. फिलहाल 27 सितंबर के बाद प्रदेश से मानसून के जाने की संभावना है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000