*कांगड़ा पुलिस ने की चिट्टा सप्लायर के घर में छापेमारी, चिट्टा, सोना-चांदी के आभूषण सहित कैश बरामद* – भारत केसरी टीवी

*कांगड़ा पुलिस ने की चिट्टा सप्लायर के घर में छापेमारी, चिट्टा, सोना-चांदी के आभूषण सहित कैश बरामद*

धर्मशाला: विकास चौहान। 07/11/2024

Advertisement

कांगड़ा जिले में बुधबार को ड्रग्स सप्लायर के घर पर छापेमारी की गई. इस दौरान आरोपी के घर से भारी मात्रा में चिट्टा, नकदी, सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए. मामले की जानकारी जिला कांगड़ा एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने दी.

Advertisement

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस थाना कांगड़ा के एसएचओ संजीव ने आज सुबह ड्रग्स सप्लायर के घर पर रेड डालकर चिट्टा, चांदी के आभूषण व नकदी के साथ गिरफ्तार किया. यह व्यक्ति ड्रग बेचने व उसे सप्लाई करने के मामले में काफी लंबे समय से कर रहा था और पुलिस ने इस पर नजर बनाकर रखी हुई थी. इस व्यक्ति के घर से 26.10 ग्राम हीरोइन 241.7 ग्राम सोना, जिसकी मार्किट वैल्यू 20 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं, चांदी के 1.207 किलो 200 ग्राम आभूषण पुलिस ने जब्त किया है. शालिनी अग्निहोत्री ने कहा, “इसके अलावा पुलिस ने 44,580 रुपये भी बरामद किए है. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. पुलिस जांच में यह बात भी निकाल कर सामने आ रही है कि इस व्यक्ति का कोई भी नॉन इनकम का सोर्स नहीं है. इस व्यक्ति के घर से जितने भी आभूषण व नकद पुलिस जब्त की है. जिसे आरोपी ने चिट्टे की तस्करी करके ही जाम की हुई थी.

कांगड़ा एसपी ने कहा, “इसके साथ ही पुलिस ने इस ड्रग्स सप्लायर के प्रॉपर्टी के पेपर भी सीज किए है. इस मामले को लेकर पुलिस थाना कांगड़ा के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी और उसी के तहत इस कार्रवाई को पुलिस ने अंजाम दिया है. आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा और इस ड्रग सप्लायर के अन्य कनेक्शन को भी पुलिस जल्द सुलझा लेगी.एसपी अग्निहोत्री ने बताया कि जिला कांगड़ा में इस तरह के चिट्टे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी करवाई की जाएगी.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000