नगर निगम मंडी चुनाव की अधिसूचना जारी: 17 मई को मतदान, 31 मई को मतगणना – भारत केसरी टीवी

नगर निगम मंडी चुनाव की अधिसूचना जारी: 17 मई को मतदान, 31 मई को मतगणना

[मदन शर्मा]

Advertisement

मंडी,

Advertisement

उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी नगर निगम मंडी अपूर्व देवगन ने  राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना के अनुसार नगर निगम मंडी के आम चुनाव का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार वार्ड 1 से 13 खलियार, पुरानी मंडी, पड्डल, नेला, मंगवाईं, सनयारड़, तल्याहड़, पैलेस कॉलोनी-1, पैलेस-2, सुहड़ा, समखेतर, भगवाहन, थनेहड़ा के लिए नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) सदर, मंडी के कार्यालय में तथा वार्ड 14 व 15 बैहना और दौंधी के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) बल्ह नेरचौक के कार्यालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त मंडी को चुनावों के समग्र पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है

Advertisement

अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 2 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। उम्मीदवार 6 मई को दोपहर 3 बजे से पूर्व अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 17 मई को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा तथा मतों की गणना 31 मई को प्रातः 9 बजे से नगर निगम मुख्यालय मंडी में की जाएगी।

Advertisement

अधिसूचना के अनुसार नगर निगम मंडी के क्षेत्राधिकार में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000