एसआईटी को राम मंदिर के चढ़ावे में मिले चोरी के सबूत, ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अयोध्या छोडऩे पर रोक – भारत केसरी टीवी

एसआईटी को राम मंदिर के चढ़ावे में मिले चोरी के सबूत, ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अयोध्या छोडऩे पर रोक

[ मदन शर्मा]

Advertisement

आज सीएम योगी को सौंपी 140 पन्ने की प्रारंभिक रिपोर्ट

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी की जांच कर रही एसआईटी को चोरी किए जाने के अहम सबूत मिले हैं। एसआईटी ने इस बारे में 140 पन्ने की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की है, जो सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी जाएगी। सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले में एसआईटी ने ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा और निर्माण सहायक गोपाल राव की भूमिका को संदिग्ध करार दिया है। महासचिव चंपत राय भी सवालों के घेरे में है। एसआईटी को सीसीटीवी फुटेज से रकम पार किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। कुछ सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए जाने का भी शक है। एसआईटी ने लापरवाही और साजिश इन दोनों पहलुओं की जांच की है।

दान राशि की गणना प्रक्रिया का निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल पाया गया है। टिन्नू यादव, कुछ गणनाकर्मी और बैंक कर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। फिलहाल ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अयोध्या छोडऩे पर एसआईटी ने रोक लगा दी है। एसआईटी ने छह दिनों में करीब 150 लोगों से पूछताछ की है। ट्रस्ट के तीन पदाधिकारियों समेत प्रबंधन के 20-25 लोगों की लापरवाही या संलिप्तता सामने आई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000