हे भगवान: यात्रियों से भरे 8 डिब्बों को पीछे छोड़कर चार किमी आगे चली गई किसान एक्सप्रेस – भारत केसरी टीवी

हे भगवान: यात्रियों से भरे 8 डिब्बों को पीछे छोड़कर चार किमी आगे चली गई किसान एक्सप्रेस

बिजनौर। यूपी के बिजनौर में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। पैसेंजर्स से भरी किसान एक्सप्रेस (13307) किसान एक्सप्रेस सुबह 4 बजे दो हिस्सों में बंट गई। जहां ट्रेन का इंजन 13 बोगियों को लेकर 4 किलोमीटर तक आगे निकल गया। वहीं, इसके 8 डिब्बे पीछे ही छूट गए। ये गाड़ी झारखंड के धनबाद से फिरोजपुर जा रही थी। हादसा रविवार सुबह 4 बजे मुरादाबाद के आगे स्योहारा और धामपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ।

Advertisement

बता दें कि किसान एक्सप्रेस (13307) के सुबह 4 बजे करीब मुरादाबाद के आगे स्योहारा रेलवे स्टेशन के चकरामल गांव के पास से गुजरते हुए एस3 और एस4 डिब्बे को जोड़ने वाली बोगी की कपलिंग टूट गई। गनीमत रही कि किसी भी पैसेंजर के चोटिल होने की कोई खबर नहीं है।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि सुबह करीब चार बजे कुछ तकनीकी समस्या के कारण धनबाद जा रही एक ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन और अन्य बोगियों से अलग हो गईं। उन्होंने बताया कि ट्रेन को स्योहारा रेलवे स्टेशन पर रोका गया है।
स्लीपर बोगी की कपलिंग टूटने के बाद ट्रेन के गार्ड ने ड्राइवर और अफसरों को इसकी सूचना दी।

Advertisement

थोड़ी देर में रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन के सभी डिब्बों को जोड़ दिया गया। हालांकि, एस4 बोगी को टेक्निकल समस्या के चलते रोक लिया गया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000