भुभू जोत टनल बनेगी डबल लेन, रक्षा मंत्रालय ने दिखाई हरी झंडी, 55 KM कम होगी दूरी, दशकों से लंबित मांग होगी पूरी – भारत केसरी टीवी

भुभू जोत टनल बनेगी डबल लेन, रक्षा मंत्रालय ने दिखाई हरी झंडी, 55 KM कम होगी दूरी, दशकों से लंबित मांग होगी पूरी

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

 

रक्षा मंत्रालय ने दिखाई हरी झंडी; 55 किलोमीटर दूरी होगी कम, दशकों से लंबित मांग होगी पूरी

भुभूजोत टनल टू लेन सहित सडक़ डबल लेन होगी। दशकों से लंबित सपना अब हकीकत बनेगा। मंडी और कुल्लू जिलों को जोडऩे वाली घटासनी, शिल्हबधानी, भुभू जोत कुल्लू सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मुहिम में निर्णायक मोड़ आ गया है। रक्षा मंत्रालय ने इस पूरे प्रोजेक्ट को सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण मानते हुए मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही एनएचएआई ने सडक़ को दो लेन में अपग्रेड करने के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रस्तावित भुभु जोत टनल बनने के बाद कांगड़ा और कुल्लू के बीच की दूरी लगभग 55 किलोमीटर कम हो जाएगी। मौजूदा घुमावदार और मौसम पर निर्भर रास्ते की जगह यह ऑल वेदर सुरंग सीधा और तेज कनेक्शन देगी।

कुल्लू, जोगिंद्रनगर खंड में भी दूरी में भारी कमी आएगी। मानसून में भू-स्खलन से बंद होने वाली सडक़ों की समस्या भी काफी हद तक हल हो जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने इस परियोजना को लेह लद्दाख तक वैकल्पिक रणनीतिक मार्ग के रूप में देखा है। सेना की फॉरवर्ड एरिया में तेज पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह सडक़ और टनल अहम भूमिका निभाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को मंजूरी की सिफारिश भी कर दी है।

सरकार के प्रयास रंग लाए

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिल्हबुधाणी भुभूजोत से कुल्लू सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने इसे सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण माना है और एनएचएआई ने इसे दो लेन सडक़ बनाने के लिए डीपीआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000