Una: दोनों हाथों से जनता को लूट रही कांग्रेस सरकार : सत्ती

ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर जनता को दोनों हाथों से लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए देने से लेकर 300 यूनिट फ्री बिजली देने के झूठे वायदे करके सत्ता कब्जाने वाली कांग्रेस ने 2 वर्ष में सिर्फ लोगों की जेब से पैसा निकालने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को तो हर महीने 1500 रुपए क्या देने थे, उलटा पुलिस को सीधे तौर पर लोगों को लूटने की खुली छूट दे दी गई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि लोगों को हर महीने चालान के रूप में सरकार को पैसा देने को मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है लेकिन पुलिस कर्मचारी सिर्फ चालान करने में व्यस्त हैं। विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार नित नए ऐसे तरीके ढूंढ रही है जिससे लोगों को लूटा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस का असली चेहरा अब देख चुकी है।

जनता किसी भी हाल से इस सरकार से छुटकारा पाने को बेताब है। उन्होंने कहा कि जिले में एक साथ 40 गांव नगर योजना के तहत शामिल करते हुए वहां के निवासियों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम किया गया लेकिन सरकार 2 वर्षों तक यह नहीं बता पाई कि जनता को क्या लाभ दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000