चम्बा जिले में रीछ ने हमला कर नोंचा ग्रामीण, लोगों में दहशत – भारत केसरी टीवी

चम्बा जिले में रीछ ने हमला कर नोंचा ग्रामीण, लोगों में दहशत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

चंबी में भालू का हमला; मुंह, सिर, बाजू और छाती पर गहरे घाव, घायल अस्पताल में एडमिट

ग्राम पंचायत चंबी में रविवार सवेरे रीछ ने ग्रामीण पर हमला कर बुरी तरह नोंच डाला। रीछ के हमले में घायल ग्रामीण को प्राथमिक उपचार के बाद एडमिट कर लिया गया। रीछ के हमले में घायल ग्रामीण के मुंह, सिर, बाजू व छाती पर काफी घाव आए हैं। पुलिस ने मेडिकल कालेज पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर घटना की रपट रोजनामचे में डाल दी है। फिलहाल घायल ग्रामीण को वन विभाग की ओर से कोई फौरी राहत नहीं मिल पाई है।

जानकारी के अनुसार चंबी पंचायत के कुंडा गांव का युसफ रविवार सवेरे बारिश के बीच घर से घास काटने के लिए घासनी को रवाना हुआ था। इसी दौरान रास्ते में अचानक रीछ ने युसफ पर हमला कर दिया।

चंबी में भालू का हमला; मुंह, सिर, बाजू और छाती पर गहरे घाव, घायल अस्पताल में एडमिट

रीछ के हमले से सहमे युसफ के मदद हेतु चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों के हौ-हल्ला करने पर रीछ जंगल की ओर से भाग गया। परिजनों ने तुरंत घायल युसफ को ग्रामीणों के सहयोग से उठाकर वाहन के जरिए उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युसफ को गहन चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। कुरैणा पंचायत के वार्ड मेंबर मोहम्मद रफी ने बताया कि युसफ गरीब परिवार से संबंध रखता है। और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उन्होंने वन विभाग से युसफ को जल्द राहत राशि देने का आग्रह किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000