पहलगाम आतंकी हमले के शहीद नागरिकों को नौणी विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित – भारत केसरी टीवी

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद नागरिकों को नौणी विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित

B.R.Sarena Solan 26 अप्रैल, 2025
नौणी: डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के छात्रों और कर्मचारियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार की संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ शहीद नागरिकों के साथ हैं और पूरा देश एकजुट होकर ऐसे कायराना हमलों के खिलाफ खड़ा है।

विश्वविद्यालय में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान भी एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें सभी महाविद्यालयों के छात्रों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000