चुराह विधायक हंसराज से महिला थाना में दो घंटे पूछताछ, यौन शोषण मामले की जांच तेज – भारत केसरी टीवी

चुराह विधायक हंसराज से महिला थाना में दो घंटे पूछताछ, यौन शोषण मामले की जांच तेज

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

युवती के यौन शोषण मामले में आरोपी चुराह के विधायक हंसराज बुधवार को तीसरी बार महिला पुलिस थाना चम्बा पहुंचे। पुलिस टीम ने उनसे करीब 2 घंटे पूछताछ की। इस दौरान विधायक की पत्नी भी मौजूद रहीं और उनसे भी कुछ सवाल-जवाब किए गए। युवती की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित एक होटल सहित अन्य स्थानों से भी साक्ष्य जुटाए हैं। लगभग एक वर्ष पहले युवती ने विधायक पर अश्लील चैट और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उसने विधायक की पत्नी पर भी धमकाने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में आरोप वापस ले लिए थे। हाल ही में युवती ने सोशल मीडिया पर फिर से सामने आकर विधायक पर संगीन आरोप लगाए।
इसके बाद मामला फिर से उछला और महिला आयोग के आदेश पर पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की। बता दें कि युवती ने अब यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है। विधायक ने अपने वकीलों के माध्यम से कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की, जिस पर न्यायालय ने उन्हें पुलिस जांच में सहयोग करने के आदेशों के साथ जमानत दे दी। इसी क्रम में विधायक ने 19 नवम्बर को महिला थाना पहुंचकर तीसरी बार पूछताछ में सहयोग किया है। एएसपी हितेश लखनपाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है।#ChambaNews
#MLAHansRaj
#SexualHarassmentCase
#POCSOCase
#PoliceInvestigation
#HimachalUpdates
#Churah

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000