Sukhvinder Singh Sukhu का बड़ा बयान: “हिमाचल का हक लेकर रहेगी सरकार”, जन्मदिन पर जनसेवा कार्यक्रमों की धूम – भारत केसरी टीवी

Sukhvinder Singh Sukhu का बड़ा बयान: “हिमाचल का हक लेकर रहेगी सरकार”, जन्मदिन पर जनसेवा कार्यक्रमों की धूम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट जन कल्याण पर केंद्रित है। देश के विकास में हिमाचल के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश को प्रतिवर्ष लगभग 90,000 करोड़ की पारिस्थितिक सेवाएं प्रदान करता है। प्रदेश सरकार विभिन्न मंचों पर प्रदेश के अधिकारों को पुरज़ोर तरीके से उठा रही है और सरकार इन प्रयासों में अवश्य सफल होगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनुशासन की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं और इसके सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल की है, ताकि कर्मचारी सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।

Advertisement

 

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की 18 महिला लाभार्थियों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की। प्रत्येक लाभार्थी को तीन लाख रुपए की सहायता में से पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपए प्रदान किए गए, जिससे उनके घर बनाने का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस और राज्य युवा इकाइयों द्वारा इंदिरा गांधी खेल परिसर में रक्तदान शिविर और बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायकगण, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस

 

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस यहां हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से आए लोगों, नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने चिनार का पौधा भी रोपित किया। उनकी धर्मपत्नी और देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर सहित परिवार के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह हिमाचल प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों द्वारा आयोजित एक मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन सचिवालय से शुरू होकर मालरोड स्थित चर्च के समीप संपन्न हुई।

 

मुख्यमंत्री के बर्थडे पर लगा नौकरियों का मेला

 

हमीरपुर — मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला हमीरपुर में गुरुवार को विविध जनहितकारी कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती के नेतृत्व में बचत भवन हमीरपुर में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में लगभग 300 अभ्यर्थियों ने अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। कार्यक्रम में 40 विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया और मौके पर ही उम्मीदवारों के इंटरव्यू आयोजित किए। युवाओं के लिए यह अवसर अत्यंत महत्त्वपूर्ण साबित हुआ, क्योंकि लगभग 130 योग्य अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

इस अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में भी एक सराहनीय पहल करते हुए सुमन भारती द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया। इस शिविर में युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और कुल 50 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया गया, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। इसके अतिरिक्त, गांधी चौक हमीरपुर में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा,अजय शर्मा, नरेश ठाकुर, होशियार सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सुक्खू के जन्मदिन पर शिमला में खून दान

 

शिमला — मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर गुरुवार को हिमाचल यूथ कांग्रेस ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिमला स्थित इंदिरा गांधी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में यह आयोजन हुआ। इसमें युवा कांग्रेस के 93 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि केबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक हरीश जनार्था, सुरेश कुमार और महाधिवक्ता अनूप रत्न भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर के नेतृत्व इस शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और युवाओं का यह प्रयास सराहनीय है।

 

उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर के दौरान ही युवा कांग्रेस अध्यक्ष व स्टेट यूथ बोर्ड के वाइस चेयरमैन छत्तर ठाकुर ने राज्य में खेल बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री से मांग की और इंदिरा गांधी खेल परिसर के साथ लगती लगभग 10 बीघा खाली भूमि को खेल विभाग को हस्तांतरित कर परिसर के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000