उत्तराखंड ब्रेकिंग : देहरादून में कार -इनोवा की टक्कर में दिल्ली-हिमाचल के छह छात्र – छात्राओं की मौत – भारत केसरी टीवी

उत्तराखंड ब्रेकिंग : देहरादून में कार -इनोवा की टक्कर में दिल्ली-हिमाचल के छह छात्र – छात्राओं की मौत

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छात्र थे।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, देर रात ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से पांच छात्रों के शव दून अस्पताल और एक का शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा। इसमें छात्राएं भी बताई जा रही हैं। कुछ छात्र दिल्ली और कुछ हिमाचल के हैं।

Advertisement

दून हॉस्पिटल में कुल पांच शव पहुंचे। इनमें से दो महिलाएं और तीन पुरुष थे। तीन मृतकों के शवों को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि बाकी को जगह नहीं होने पर इंद्रेश अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी भी अस्पताल पहुंचे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000