“इंदौर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला – हवा में बंद हुआ विमान का इंजन, पायलट ने बचाईं 161 जिंदगियां” – भारत केसरी टीवी

“इंदौर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला – हवा में बंद हुआ विमान का इंजन, पायलट ने बचाईं 161 जिंदगियां”

इंदौर (भारत केसरी टीवी):
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का इंजन अचानक हवा में ही बंद हो गया। इस दौरान विमान में बैठे 161 यात्रियों की सांसें थम-सी गईं। हालांकि पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय से सभी की जान बच गई।

Advertisement

यह हादसा उड़ान संख्या AXB 1028 के साथ हुआ। विमान जैसे ही इंदौर के ऊपर लैंडिंग की तैयारी में था, पायलट ने नोटिस किया कि एक इंजन तकनीकी खराबी के चलते काम करना बंद कर चुका है। स्थिति को समझते ही उन्होंने इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को “मे डे” कॉल देकर आपात स्थिति घोषित कर दी।

Advertisement

तुरंत ही एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई। सायरनों के बीच फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और सीआईएसएफ की टीमें रनवे पर तैनात हो गईं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरा बचाव अमला तैयार खड़ा था।

Advertisement

ऊपर आसमान में 161 लोगों की जिंदगी दांव पर थी, वहीं जमीन पर पूरा प्रशासन मुस्तैद खड़ा। आखिरकार सुबह 09:54 बजे पायलट ने केवल एक इंजन की मदद से विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार दिया। जैसे ही विमान ने लैंडिंग की, यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने राहत की सांस ली। सभी यात्री सकुशल विमान से बाहर निकाल लिए गए। फिलहाल विमान रनवे-02 पर खड़ा है और तकनीकी जांच की जा रही है।

Advertisement

यह घटना जून महीने में अहमदाबाद में हुए दर्दनाक एयर इंडिया हादसे की यादें ताजा कर गई। वहां लंदन जा रहा विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजनों के बंद हो जाने से मेडिकल कॉलेज की इमारत पर जा गिरा था। उस हादसे में एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी की मौत हो गई थी। इंदौर की यह घटना भी उसी स्तर की त्रासदी में बदल सकती थी, लेकिन पायलट की कुशलता ने 161 जिंदगियां बचा लीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000