Solan में गिरि पेयजल योजना ठप: पावर पैनल ब्लास्ट से शहरभर में जल संकट, सप्लाई शेड्यूल बिगड़ा – भारत केसरी टीवी

Solan में गिरि पेयजल योजना ठप: पावर पैनल ब्लास्ट से शहरभर में जल संकट, सप्लाई शेड्यूल बिगड़ा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

गिरि पेयजल योजना के अचानक बंद होने के कारण शनिवार को सोलन शहर में पानी का संकट गहरा गया। शहर में शनिवार को पानी की आपूर्ति नहीं हुई। शुक्रवार को गिरि पेयजल योजना की पहले पाइप लाइन फट गई थी, जिसे जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने जैसे ही इसे ठीक कर पानी की आपूर्ति को बहाल किया तो गिरि पेयजल योजना के पावर पैनल में ब्लास्ट हो गया। इसके कारण पानी की लिफ्टिंग बंद हो गई। शुक्रवार को गिरि पेयजल योजना से पानी की लिफ्टिंग बंद होने के कारण निगम के स्टोरेज टैंकों में पानी बहुत कम स्टोर था।
इसके कारण शनिवार को न्यू आफिसर व पुरानी कालोनी, जवाहर पार्क टैंक से ओल्ड बस स्टैंड, शक्तिनगर व मालरोड, न्यू चम्बाघाट लाइन से एचआरटीसी, आटा मिल, बेर की सेर व क्लब टैंक से डालडा कालोनी, सेर क्लीन, सरदार मोहल्ला, सन्नी साइड व सर्कुलर रोड के एरिया में पानी की आपूर्ति बंद रही । इन सभी एरिया को अब रविवार को पानी की आपूर्ति की जाएगी। जिन एरिया में रविवार को पानी मिलना था, अब उन एरिया में सोमवार को पानी की आपूर्ति होगी। यदि चौथे दिन पानी मिल रहा था अब पांचवें दिन पानी मिलेगा। एक-दो दिनों तक गिरि पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति सही रही तो फिर से निर्धारित समय पर पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
सोलन शहर में प्रतिदिन पानी की खपत 90 से 95 लाख लीटर की है। गिरि व अश्वनी पेयजल योजना से निगम के टैंकों पानी की आपूर्ति की जाती है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000