उत्तराखंड : पत्नी की मौत से लगा सदमा, पति ने भी तोड़ा दम

हल्द्वानी। साथ जीने-मरने की कसमें खाकर उन्हें ताउम्र निभाने वाले उदाहरण कभी-कभी ही दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक मामला मुखानी थानाक्षेत्र में सामने आया है।

Advertisement

हिम्मतपुर मल्ला आदर्श कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय माधवी सुयाल ने सड़क हादसे में घायल होने के बाद 22 अगस्त को दुनिया से अलविदा कह दिया था। इसके बाद उनके पति 65 वर्षीय पूरन चंद्र सुयाल को ऐसा सदमा लगा कि वह बर्दाश्त ही नहीं कर पाए। पत्नी की मौत के पांचवें दिन मंगलवार की सुबह बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन से एक दिन पहले माधवी सुयाल अपने भाई को राखी देकर बेटे के साथ वापस लौट रही थीं। रास्ते में चक्कर आने की वजह से वह चलती बाइक से नीचे गिर गईं। उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया।

Advertisement

यहां इलाज के दौरान 22 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया। उसके बाद से मानों उनके पति पूरन चंद्र सुयाल के जीवन ही खत्म सा हो गया। उनके बेटे मोहन चंद्र सुयाल ने बताया कि पिता अक्सर बीमार रहते हैं।

Advertisement

मां के देहांत के बाद पिता ने खाना-पीना भी बहुत कम कर दिया था। मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। इसके बाद चित्रशिला घाट पर दाह संस्कार किया गया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000