Shimla: RTO ने बिना रूट परमिट के दौड़ रही 3 प्राइवेट बसों के काटे चालान – भारत केसरी टीवी

Shimla: RTO ने बिना रूट परमिट के दौड़ रही 3 प्राइवेट बसों के काटे चालान

शिमला शहर में निजी बस ऑप्रेटर्ज बिना परमिट के बसें चला रहे हैं। शिमला शहर में आर.टी.ओ. शिमला अनिल शर्मा ने नाका लगाकर बसों के निरीक्षण किए और ऐसे में 3 बसें ऐसी पाई गईं जिनके रूट परमिट खत्म हो गए थे। ऐसे में आर.टी.ओ. शिमला ने मौके पर एक ही बस मालिक की 3 बसों के चालान किए और बसों को खड़ा कर दिया।

Advertisement

शिमला में दौड़ रहीं इन तीनों प्राइवेट बसों का रूट परमिट 16 नवम्बर को खत्म हो गया था। वहीं इस पर आर. टी.ओ. शिमला ने नोटिस भी जारी किया था कि रूट परमिट खत्म हो गए हैं और बसें रूट पर न चलाएं, लेकिन इसके बावजूद भी प्राइवेट बस ऑप्रेटर्ज अपनी बसें रूटों पर चला रहे थे। ऐसे में आर.टी.ओ. शिमला ने कार्रवाई करते हुए तीनों बसों के चालान किए।

Advertisement

आर.टी.ओ. शिमला ने शहर में चल रहीं अन्य निजी बसों व टैक्सियों व अन्य वाहनों के निरीक्षण किए। जिसमें टीम ने पाया कि परिचालक बसों में टिकट नहीं दे रहे हैं, वहीं वर्दी भी नहीं पहन रहे हैं। ऐसे में आर.टी.ओ. शिमला ने चालकों व परिचालकों से 10,000 रुपए का जुर्माना वसूला।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000