मंडी के गोहर में पीलिया के मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 82, जलस्रोतों को गंदा करने वाले 10 लोगों को नोटिस जारी – भारत केसरी टीवी

मंडी के गोहर में पीलिया के मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 82, जलस्रोतों को गंदा करने वाले 10 लोगों को नोटिस जारी

[MADAN SHARMA]

 

 

 

 

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के अंतर्गत आते गोहर क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को क्षेत्र में 4 और नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 50 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

गंदा पानी बहाने वालों पर गिरी गाज

पीलिया फैलने के मुख्य कारणों की पड़ताल करते हुए जल शक्ति विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग ने उन 10 लोगों को नोटिस जारी किए हैं, जिन्होंने अपने सीवरेज और रसोई घर के गंदे पानी की पाइपें सीधे प्राकृतिक जलस्रोतों की ओर खोल रखी हैं। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। जल शक्ति विभाग के एसडीओ दत्त राम ठाकुर ने बताया कि चैलचौक और अन्य प्रभावित इलाकों से भी रिपोर्ट मंगवाई गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत सचिवों को सौंपी गई जिम्मेदारी

एसडीएम गोहर देवी राम के आदेशों पर अमल करते हुए बीडीओ सरवन कुमार कौंडल ने चैलचौक, गोहर, बासा, नैहरा और चच्योट के पंचायत सचिवों को मैदान में उतार दिया है। इन सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन लोगों की पहचान करें जो गंदगी को जलस्रोतों में बहा रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार कर जल्द से जल्द कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000