मंडी करसोग के जंगल में देवदार के पेड़ों का ‘कत्लेआम’, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया वन विभाग – भारत केसरी टीवी

मंडी करसोग के जंगल में देवदार के पेड़ों का ‘कत्लेआम’, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया वन विभाग

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

जिला मंडी के उपमंडल करसोग में वन तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। करसोग की वन संपदा को दोनों हाथों से लूटने में लगे इन वन तस्करों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिस पर वन विभाग हरकत में आ गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि करसोग का पत्थरेवी जंगल वन तस्करों के निशाने पर है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते ही मौके पर अवैध कटान की विभागीय पुष्टि हो गई है।
टीम मौके पर भेजी ताे हुई अवैध कटान की पुष्टि
जानकारी के अनुसार वन मंडल करसोग के पत्थरेवी जंगल में अवैध कटान का वीडियो स्थानीय युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वायरल वीडियो वन मंडल अधिकारी तक पहुंचा तथा उन्होंने इसकी सत्यता जांचने के लिए टीम मौके पर भेजी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अमिताभ भारद्वाज के नेतृत्व में टीम सड़क से तकरीबन 500 मीटर ऊपर पत्थरेवी जंगल में पहुंची। टीम ने देवदार के कटे हुए पेड़ों के ठूंठ और कुछ लकड़ी मौके से बरामद की।
देवदार के 6 हरे-भरे पेड़ों पर चलाई आरी
घटना स्थल पर जांच करने पर पाया गया कि वन तस्करों ने जंगल में देवदार के तकरीबन 6 हरे-भरे पेड़ों पर आरी चलाई है। काटे गए पेड़ों से निकली अधिकतर कीमती लकड़ी तस्कर अपने साथ ले गए हैं, जबकि कुछ लकड़ी मौके पर ही पड़ी हुई है। वन विभाग की टीम ने जंगल में पड़ी हुई लकड़ी को कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है।#Mandi #Karsog #ForestMafia #IllegalLogging #HimachalNews #ForestDepartment #DeodarTrees #EnvironmentCrime #ViralVideo #HPNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000