लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन का आयोजन – भारत केसरी टीवी

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन का आयोजन

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 16 मई, 2024

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई, जिसमें 4-शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव एवं रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप उपस्थित रहे।
सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि रेंडमाइजेशन के उपरांत पोलिंग पार्टियां तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों की तैनाती लगभग 120 प्रतिशत की गई है ताकि आवश्यकता के आधार पर उन लोगों की तैनाती की जा सके। जिला में कुल 1058 मतदान केन्द्रों के लिए 5388 पीआरओ, एपीआरओ और पीओ को विधानसभा क्षेत्रवार दूसरी रेंडमाइजेशन के उपरांत तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि जिला में 32 मतदान केन्द्रों को महिलाओं, युवाओं एवं विकलांग लोगों द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शेष 1026 मतदान केन्द्रों के लिए 4944 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है।
उन्होंने कहा कि 60-चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लिए 148, 61-ठियोग के लिए 158, 62-कसुम्पटी के लिए 104, 63-शिमला के लिए 87, 64-शिमला ग्रामीण के लिए 129, 65-जुब्बल-कोटखाई के लिए 129, 66-रामपुर के लिए 152 तथा 67-रोहडू के लिए 119 पोलिंग पार्टी की रेंडमाइजेशन की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000