वीबी-जीराम जी पर भ्रम फैला रही सरकार, जयराम बोले, नए एक्ट में नहीं दिहाड़ी कम करने का प्रावधान – भारत केसरी टीवी

वीबी-जीराम जी पर भ्रम फैला रही सरकार, जयराम बोले, नए एक्ट में नहीं दिहाड़ी कम करने का प्रावधान

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री और अन्य कांग्रेस नेता विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जीराम जी) को लेकर लगातार अफवाह फैला रहे हैं। मजदूरी कम करने की बातें कर रहे हैं, जबकि वीबी-जीराम जी कानून के सेक्शन 10 में यह बात पहले ही स्पष्ट है कि किसी भी हालत में मनरेगा के मुकाबले मजदूरी कम नहीं होगी। अब भारत के राजपत्र में भी यह बात साफ हो गई है। इस तरह मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का झूठ बेनकाब हो गया।

वीबी-जीराम जी में सरकार की जवाबदेही, रोजगार की पारदर्शिता, रोजगार के अधिकार, काम के भुगतान और रोजगार के दिनों में बढ़ोतरी के प्रावधान हैं और भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे खत्म हो रहे हैं। इसी बात से सुक्खू सरकार परेशान है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वीबी-जीराम जी कानून 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देता है। काम करने के इच्छुक हर व्यक्ति को रोजगार देने का प्रावधान है। निर्माण कार्य के खर्च में केंद्र ने अपनी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाई है।

धर्मशाला के मेयर और डिप्टी मेयर को बधाई

धर्मशाला नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा के शमशेर नेहरिया और डिप्टी मेयर पद पर प्रेरणा गुलेरिया के निर्वाचित होने पर जयराम ने दोनों को बधाई दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000