मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य सरकार आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य सरकार आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है

[MADAN SHARMA]

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से एक सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में राज्य सरकार ने कई पहलें की हैं, जिनमें ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर की स्थापना, शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और हिम केयर योजना का विस्तार शामिल है। सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए डिजिटल हेल्थ सिस्टम को अपनाने और स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए रोबोटिक सर्जरी की सुविधा अटल सुपर स्पेशलिटी इंस्टीट्यूट चामियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध करवा दी गई है। आने वाले समय में अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा धीरे-धीरे शुरू की जाएगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि उप-केन्द्र स्तर से लेकर राज्य स्तर तक डिजिटल स्वास्थ्य सूचना प्रणाली के एकीकरण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में दक्षता बढ़ाना है। राज्य सरकार ने रेडियोग्राफर और एक्स-रे तकनीशियनों सहित आवश्यक तकनीकी कर्मचारियों का पारिश्रमिक भी बढ़ाया है।

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने 200 मेडिकल ऑफिसरों, विभिन्न सुपर स्पेशलिटी विभागों में 38 सहायक प्राध्यापकों और 400 स्टाफ नर्सों को जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है। इससे राज्यभर के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की कार्यक्षमता में सुधार होगा तथा लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं तक आसानी से पहुँच सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से एक सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रयासरत है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000