जश्न नहीं, जनता का दर्द देखें सरकार: जयराम ने जनसंकल्प रैली पर उठाए सवाल – भारत केसरी टीवी

जश्न नहीं, जनता का दर्द देखें सरकार: जयराम ने जनसंकल्प रैली पर उठाए सवाल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

किस ख़ुशी का जशन मना रहे है मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आखिर मंडी में सरकार किस बात का जश्न मनाने आ रही है। क्या इस बात के लिए कि यहां अभी भी आपदा पीडि़तों के जख्मों पर मरहम तक नहीं लग पाया है। सरकार के पास जनता का दुख-दर्द सुनने का समय ही नहीं है, लेकिन जश्न मनाने के लिए करोड़ों रुपए फूंके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जश्न को लेकर सवाल उठाए, तो अब इस कार्यक्रम का नाम बदलकर जनसंकल्प सम्मेलन कर दिया है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों से आग्रह किया है कि जनता का दर्द आंखों से देखना है, तो मंडी पड्डल मैदान रैली स्थल से मात्र 20 किलोमीटर दूर पंडोह के कुकलाह जाएं। उनको जमीनी हकीकत मालूम चल जाएगी कि आखिर जनता किस हालात में है।
आपदा के पांच महीने बाद भी यहां एक वैली ब्रिज तक सरकार बना नहीं पाई, जिसके चलते मध्य सराज की 15 पंचायतों के लोगों को आज भी पीठ पर सामान लादकर अपने गांवों तक पहुंचना पड़ रहा है। यहां 29 जून की रात बाखली खड्ड में बाढ़ आने के बाद कुकलाह का बगलामुखी मंदिर और कलहनी-कशौड सडक़ मार्ग पुल बह जाने के बाद पूरी तरह बंद है। उन्होंने सराज विधानसभा के कुकलाह में आपदा प्रभावित परिवारों के बीच उनकी मांगों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर संपर्क मार्ग बहाल किया जाए

Advertisement

#JairamThakur #MandiRally #JansankalpSammelan #HimachalPolitics #DisasterRelief #PublicSuffering #MandiIssues #KuklahTragedy #HimachalFloodImpact #PeopleFirst

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000